{"_id":"6202c3536850b104e9230df5","slug":"two-arrest-barabanki-news-lko6169914159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा फैक्टरी चलाते जिलाबदर समेत दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा फैक्टरी चलाते जिलाबदर समेत दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। तमंचा बनाने की फैक्टरी का संचालन कर रहे जिलाबदर अपराधी समेत टिकैतनगर पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न प्रकार के छह निर्मित व पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे समेत भारी मात्रा में तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर आर्म्स व गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
टिकैतनगर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना क्षेत्र के चिर्रा निवासी जिलाबदर अपराधी नसरू व खजूरी निवासी शराफत को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस समेत नौ निर्मित व अर्द्धनिर्मित तमंचे के साथ शस्त्र बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये गये।
जिन पर आर्म्स एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नसरू शातिर अपराधी है, उसके ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज है। जो पहले भी जेल जा चुका है। हाल में ही जिलाधिकारी ने उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया था। आदेश का उल्लंघन कर वह तमंचे की फैक्टरी संचालित करते पाया गया। (संवाद)