{"_id":"68acc87ccbd0b960ca0c035a","slug":"truck-drivers-blocked-the-highway-barabanki-news-c-315-1-brp1006-146392-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक चालकों ने हाईवे किनारे किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक चालकों ने हाईवे किनारे किया चक्का जाम
Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सीएनजी गैस सप्लाई करने वाले कई ट्रक चालकों ने लोनीकटरा थाने के सामने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रक खड़े कर जाम लगा दिया। शाम करीब पांच बजे एक के बाद एक ट्रकों के सड़क किनारे खड़े होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने नाराज चालकों को समझा बुझा कर स्थिति को संभाला।
थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर निवासी ट्रक चालक पुनीत, शत्रोहन सिंह, समर सिह, अभय, धीरेन्द्र, गोपेंद्र व हबीब ने पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक लखनऊ निवासी राजू जायसवाल अयोध्या स्थित सीएनजी गैस कंपनी में ठेका लेकर गैस सप्लाई का कार्य करा रहे। इस माह इनका ठेका समाप्त हो रहा है इसलिए चालकों का वेतन नहीं देकर, उन्हें परेशान किया जा रहा है। एसओ अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मामला बकाया वेतन राशि न देने का था। जल्दी समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा देकर ट्रक चालकों को रवाना करा दिया गया। (संवाद)