{"_id":"65e23163c304782514039556","slug":"truck-crushed-father-daughter-and-niece-barabanki-news-c-315-1-brp1006-113775-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक ने पिता-पुत्री व भतीजी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक ने पिता-पुत्री व भतीजी को रौंदा
Sat, 02 Mar 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक, उसकी पुत्री व भतीजी को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
रामसनेहीघाट के सुमेरगंज निवासी नीरज यादव (34), पुत्री योगिता (8) व बड़े भाई पंकज यादव की पुत्री वर्तिका (5) को बाइक से लेकर आधुनिक इंटर कॉलेज भिटरिया छोड़ने जा रहे थे। बनीकोडर ब्लाॅक के पास बाराबंकी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नीरज व दो बच्चियां उछलकर सड़क पर गिरीं और ट्रक तीनों को रौंदते हुए चला गया।
हादसे में मासूम वार्तिका के सिर से पहिया गुजरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय योगिता की सांस चल रही थी, जबकि नीरज के आधे शरीर पर ट्रक चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां योगिता को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में नीरज यादव को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तिका माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
................