फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Truck collided with truck in ADJ's car, narrow escape

एडीजे की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with truck in ADJ's car, narrow escape
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से परिवार के साथ देवरिया जा रहे अपर जिला जज की गाड़ी में एक ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हालांकि डिवाइडर होने के चलते कार पलटते-पलटते बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एडीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।    
विज्ञापन

 
थाना जैदपुर के अहमदपुर टोल प्लाजा पर दोपहर लगभग 12 बजे देवरिया के एडीजे त्रिलोकपाल सिंह की गाड़ी में ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। जिसके कारण जज की गाड़ी एक ओर से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची डॉयल 100 की टीम ने घटना की सूचना थाना जैदपुर को दी।
विज्ञापन


त्रिलोकपाल सिंह ने बताया कि वह देवरिया के एडीजे हैं और लखनऊ किसी काम से गए थे। जहां से वह परिवार के साथ वापस लौट रहे थे कि टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना करने वाले ट्रक चालक रिषी यादव ने बताया कि हरियाणा से ड्रम लेकर वह बिहार को जा रहा था कि टोल प्जाला के पास जल्दी निकलने के चक्कर में सामने वाली गाड़ी के चालक ने अचानक लेन बदल दी। जिससे यह हादसा हो गया।


दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर घंटो कसरत चलती रही। परंतु एडीजे के मनमाफिक जुर्माना न दे पाने के कारण ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि एडीजे की गाड़ी को ट्रक ने साइड से टक्कर मारी थी। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed