{"_id":"618acb8aee3069073f78bce4","slug":"tranning-barabanki-news-lko603718545","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे मनोयोग से काम करें बीएलओ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे मनोयोग से काम करें बीएलओ : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जीआईसी ऑडीटोरियम और सरदार पटेल पार्क फतेहपुर में मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय बूथ लेवल अधिकारी /सुपरवाइजर के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें डीएम ने विस्तारपूर्वक बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचन में नाम जोड़ने, वोटर आईडी संशोधन फार्म सहित विभिन्न जानकारी दी।
जीआईसी ऑडीटोरियम में प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने वहां पर उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजरों से एक-एक कर निर्वाचन संबंधी प्रश्न पूछकर जानकारी ली। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के लिए फॉर्म 6 व 7 को भरने के बारे के विस्तार पूर्वक बताया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ का दायित्व है कि सर्वप्रथम जनसामान्य में वोटर आईडी संबंधित समस्याओं को समझे।
इसके बाद बूथ पर आयोग के मानक अनुरूप विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ गरुणा एप अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें। डीएम ने कहा कि सभी बीएलओ पूरे मनोयोग से काम करें। क्योंकि उनका देश के लोकतंत्र में अहम योगदान है।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसडीएम नवाबगंज सुमित यादव, एसडीएम प्रिया सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रशिक्षण संचालक आशीष पाठक, अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
फतेहपुर में सरदार पटेल पार्क में आयोजित बीएलओ व सुपरवाइजर प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मतदाता सूची त्रुटिरहित होनी चाहिए, जो गांव का निवासी नहीं है। उसका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए। मतदाता सूची चुनाव की पहली कड़ी है।
कहा कि बीएलओ चुनाव आयोग की प्रतिनियुक्ति पर तैनात होता है। इसलिए जिम्मेदारियों से थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के लिए फॉर्म 6 व 7 को भरने के बारे के विस्तार पूर्वक बताया। वहीं अनुपस्थित सुपरवाइजरों व बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश एसडीएम को दिया।
वही गरुणा एप को डाउनलोड करके बूथ पर शौचालय, फर्नीचर, रैम्प सहित अन्य व्यवस्थाओं का विवरण दो दिन के भीतर अंकित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सचिन कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, सीओ योगेंद्र कुमार, बीईओ गौतम प्रकाश, बीडीओ आलोक वर्मा, ईओ आदित्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
निर्वाचन नियमावली में किसी प्रकार की न हो त्रुटि
रामनगर। महादेवा ऑडीटोरियम में एडीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम ने कहा कि बूथ स्थलों पर रैंप पेयजल शौचालय की व्यवस्था का ब्यौरा जल्द से जल्द जुटा लें। हर बीएलओ अपने बूथ पर बैठकर मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें।
इसमें प्रधान बीडीसी सदस्य, पंचायत मित्र ,प्रधानाध्यापक आंगनबाड़ी आशा बहू की सहायता ले सकते हैं। जिससे निर्वाचन नियमावली में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो। इस अवसर पर एसडीएम केडी शर्मा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, बीडीओ अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)