{"_id":"618acae434dc356620784889","slug":"traffic-police-barabanki-news-lko603718383","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग अभियान में हुए सवा तीन सौ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग अभियान में हुए सवा तीन सौ चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यातायात माह के तहत मंगलवार को जहां एक ओर पायनियर मांटेसरी स्कूल में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता गोष्ठी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कर तीन सौ से अधिक चालान किए गए। यातायात निरीक्षक सुधांशु वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 325 वाहनों का चालान किया। ब्रेथ एनलाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई।
शहर के सत्यप्रेमी नगर स्थित पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। यहां पर कराई गई स्लोगन, चित्रकला तथा क्विज प्रतियोगिता में 85 छात्र-छात्राएं उत्साह से लबरेज दिखे। जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी एवं जिला गाइड कैप्टेन रितु अग्निहोत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में टीम ए के श्रेयांश, अस्मित, पृथ्वी, मो. जीशान, रेयांश विजेता बने। चित्रकला प्रतियोगिता में प्राची वर्मा, अक्षरा सिंह, सृष्टि, सुप्रिया, कशिश विजेता रही। स्लोगन प्रतियोगिता में अध्यात्म मिश्रा, प्राची, अंजली, इरम फातिमा व अंशिका ने स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या सोम प्रभा मिश्रा ने ‘हमें अपने जीवन को सुरक्षित रखना है तो यातायात के नियमों को अपनाना होगा’ का संदेश दिया। संचालन कक्षा 10 की छात्रा भाव्या वर्मा एवं अनुभवी चतुर्वेदी ने किया।