फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   traffic jam

शहर के देवा मार्ग पर लगे जाम से दो घंटे परेशान रहे राहगीर

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
बाराबंकी। शहर में लोगों को यातायात जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार सुबह देवा रोड पर जाम लगने से लोगों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। पुलिस कर्मियों को जाम हटवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

भारी वाहनों के आवागमन के चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे शहर के देवा मार्ग पर यातायात जाम हो गया। कुछ ही समय में करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इस जाम में फंसे स्कूली बच्चे काफी परेशान हुए। 11 बजे तक जाम लगा रहने से सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हुई। उमस व गर्मी के चलते जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। बंकी, जेल कालोनी, छोटी लाइन क्रासिंग, मंझपुरवा, ढकौली, जहांगीराबाद, देवा आदि इलाकों से आने व जाने वाले लोग जाम में फंसे रहे। काफी देर तक यातायात सामान्य न होने के बाद पुलिस कर्मी पहुंचे। जाम हटवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए हर चौराहे पर यातायात पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इन सड़क-चौराहों पर लगता जाम
शहर में नाका सतरिख, डीएम कार्यालय मार्ग, नाका पैसार, रामनगर तिराहा, पल्हरी चौराहा, हैदरगढ़ मार्ग, धनोखर-घंटाघर मार्ग, रेलवे स्टेशन चौराहा आदि स्थानों पर लगने वाले यातायात जाम से लोग प्रतिदिन परेशान होते हैं। शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। इसके चलते देवा मार्ग से डीएम आवास तक पूरे दिन जाम लगा रहता है। पुलिस इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed