{"_id":"6ad65d1426e65655150df387","slug":"traffic-arrangements-to-change-during-immersion-and-dussehra-barabanki-news-c-315-1-brp1006-182301-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: विसर्जन और दशहरा पर बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: विसर्जन और दशहरा पर बदलेगी यातायात व्यवस्था
Mon, 19 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते मंगलवार सुबह नौ बजे से बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा। यह व्यवस्था बुधवार रात भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगी। रामनगर के सरयू घाटों पर मंगलवार और बुधवार को 200 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। करीब 50 हजार वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। पुलिस ने एक दर्जन स्थानों पर बैरियर लगाए हैं।
एसपी रवीना त्यागी ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। रामनगर, चौपुला, टिकैतनगर, बदोसराय और प्रमुख संपर्क मार्गों पर पुलिस तैनात रहेगी। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
यह रहेगा डायवर्जन
बहराइच से लखनऊ : टिकोरा मोड़ से रेउसा और सीतापुर होकर।
लखनऊ से बहराइच : रामनगर तिराहे से चौपुला तिराहे होते हुए अयोध्या की ओर।
फतेहपुर, बदोसराय और टिकैतनगर से आने वाले भारी वाहन रामनगर और बहराइच हाईवे की ओर नहीं जा सकेंगे।
आज नाका सतरिख से बड़ेल तक वाहनों की आवाजाही बंद
बाराबंकी। दशहरा पर्व पर राम-रावण युद्ध और रामायण मंचन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नाका सतरिख से बड़ेल तक बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाए गए हैं। यहां हाइड्रोलिक मंच पर राम-रावण युद्ध का मंचन होगा।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने बताया कि हैदरगढ़ की ओर से आने वाले वाहन बड़े नहर की पुलिया से मुड़कर हाईवे या लखपेड़ाबाग के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। धनोखर और घंटाघर की मुख्य बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।