फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tow election officers killed in road accident

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो अफसरों की हादसे में मौत्ा

Tue, 17 Nov 2015 11:27 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के लिए रामनगर तहसील जा रहे अफसरों की कार एक साइकिल सवार को बचाने में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मसौली थानाक्षेत्र के सहावपुर के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार जिला पंचायत कार्यअधिकारी लखनऊ के रामपूजन वर्मा (50) और कोआपरेटिव बैंक में ऑडिटर लखनऊ के ही उदयराज सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ जा रहे तीन अन्य अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रैक्टर, दोनों पलट गए। मूल रूप से अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थानाक्षेत्र के सर्दिलपुर गांव के रामपूजन, उदयराज जलनिगम में जेई लखनऊ के ललितादित्य (35) की कार से रामनगर जा रहे थे। इनके साथ आरईएस में जेई संजय चौधरी (40) और जलनिगम में अवर अभियंता आशीष त्रिवेदी (38) भी थे। सभी की ड्यूटी ग्रामपंचायत चुनाव में लगी थी। सहावपुर के पास पहुंचने पर अचानक एक साइकिल सवार आ गया।
विज्ञापन



इसे बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ पर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में पांचों अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रामपूजन व उदयराज को मृत घोषित कर दिया। ललितादित्य की हालत गंभीर होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, आशीष त्रिवेदी और संजय चौधरी को इलाज के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed