फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Total Sanitation taken on New Year's Resolution

नव वर्ष पर संपूर्ण स्वच्छता का लिया संकल्प

Thu, 31 Dec 2015 11:16 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो भाइयों के नाम से ख्याति हासिल कर रहे बसारा गांव की अपनी अलग पहचान बनती जा रही है। नए साल का इस्तकबाल जहां सभी ने अलग-अलग तरीके से किया वहीं बसारा के दो भाइयों ने इस सेलिब्रेशन को अपने ढंग से मनाया। अपनी जेब खर्च से दोनों भाइयों ने गांव की दीवारों व पेड़ों को तिरंगे में रंग कर नए साल के उपलक्ष्य में गांव को संपूर्ण स्वच्छता की ओर ले जाने का संकल्प लिया और गांव वालों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए नए साल की बधाई दी है। पूरा गांव व आसपास के लोग राहुल व रेहान की इस मेहनत के कायल हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर तहसील क्षेत्र में आने वाले बसारा गांव की अपनी एक अलग ही पहचान बनी हुई है। इस गांव के दो भाई राहुल खान व रेहान खान अपने गांव को जिले का सबसे स्वच्छ गांव होने का दावा भी कर रहे हैं। लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना जाग्रत हो, इसके लिए राहुल व रेहान खान ने पेड़ों को तिरंगे में रंग दिया है। दोनों की इस कोशिश ने पूरे गांव की तस्वीर ही बदल कर रख दी है। जैसे ही आप देवा से फतेहपुर व फतेहपुर से देवा की ओर जाने लगेंगे, रास्ते में बसारा गांव अपनी मनमोहक छटा बिखेरता दिखेगा।
विज्ञापन


मेन रोड के दोनों ओर करीब पांच सौ मीटर की सफाई कर पेड़ों को कलर किया है। यह गांव आपको शहर से ज्यादा स्वच्छ व सुंदर दिखाई देगा। यह ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारी की बदौलत नहीं, बल्कि दोनों भाइयों की अटूट मेहनत का नतीजा है। दोनों ने गांव को मॉडल गांव का दर्जा दिलाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed