फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Today is the last day of nomination, crowds will gather

आज नामांकन का अंतिम दिन, उमड़ेगी भीड़

Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of nomination, crowds will gather
बाराबंकी। पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को 16122 लोगों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। ग्राम प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य जिला पंचायत के कुल 17,123 पदों के लिए हुए नामांकन के पहले दिन भारी अव्यवस्था दिखी थी। जिसमें कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी थीं। बुधवार को आंबेडकर जयंती के अवकाश के बाद गुरुवार को अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में अत्यधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन मंगलवार को 17,123 पदों के सापेक्ष 16,122 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव जीतने का दावा ठोंका था। बुधवार को अवकाश के बाद गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में ग्राम प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य जिला पंचायत के पद पर शेष बचे दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ब्लॉकों पर भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। एक बार फिर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसके नियमों का पालन करना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। नामांकन का अंतिम दिन होने के चलते कई ब्लॉकों में रात करीब दस बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रह सकती है जैसा कि मंगलवार को दरियाबाद और पूरेडलई ब्लॉक में देखने को मिला था।
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड किए गए नामांकन पत्र
पहले दिन निर्वाचन आयोग की साइड न चलने के कारण ब्लॉकों पर नामांमन पत्रों की फीडिंग नहीं हो सकी थी। इसको लेकर बुधवार को अवकाश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा नामांकन पत्रों को पोर्टल पर अपलोड किया गया। गुरुवार को भी होने वाले नामांकन पत्रों को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed