{"_id":"67671ca7bdcbfacc830e4c24","slug":"today-4128-candidates-will-appear-for-pcs-pre-exam-at-10-centers-barabanki-news-c-315-1-brp1007-130279-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आज 10 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा देंगे 4128 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आज 10 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा देंगे 4128 अभ्यर्थी
Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर के जीआईसी में सीटिंग अरेंजमेंट का जायजा लेते जॉइंट व स्टेटक मजिस्ट्रेट। -संवाद
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें 4128 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम व एसपी समेत अन्य संबंधित अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापकों ने सिटिंग प्लानिंग के साथ अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की।
शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जनेस्मा, जमीलुर्रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी बराैली जाटा, राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद रोड सोमैयानगर, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर, रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज व फतेहगंज जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज में शनिवार को परीक्षा के मद्देनजर साफ-सफाई कराई गई।
हर कक्ष में सिटिंग प्लान तैयार किया गया। गेट पर चेकिंग के लिए बायोमीट्रिक स्कैनिंग, मेटल डिटेक्टर समेत अन्य इंतजाम परखे गए। डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय पॉलीटेक्निक, जमीलुर्रहमान इंटर कॉलेज समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। शाम को गूगल मीट के जरिए वर्चुअल बैठक कर आयोग के निर्देशों के क्रम में बिंदुवार समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
बनाई गई हेल्प डेस्क, लगाई ड्यूटी
पीसीएस परीक्षा को लेकर देवा रोड स्थित बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। केंद्र प्रभारी एके अवस्थी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रामनगर तिराहा व हाईवे चौपुला पर एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जो परीक्षार्थियों को जानकारी देंगे। नए बस स्टेशन पर काउंटर के अलावा एक अतिरिक्त कर्मचारी बसों के आवागमन की जानकारी देंगे। इसके अलावा बस स्टेशन पर तीन कर्मचारी लगाए गए हैं। सभी रूटों पर 98 बसों का संचालन कराया जा रहा है।
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी
परीक्षा की सभी तैयारियां आयोग के निर्देशानुसार पूरी कर ली गई हैं। सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी