{"_id":"9421b7b8ee2dbce40c997435c51f1ce1","slug":"tilak-ceremony-joy-firing-woman-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, महिला घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के निगरी गांव में सोमवार की देर रात एक तिलक समारोह में दूल्हे के चाचा द्वारा अवैध तमंचों से की गई हर्ष फायरिंग के चलते परिवार की ही एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मामले में किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत न होने के चलते पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के निगरी गांव में सोमवार की रात विश्राम मौर्या के पुत्र राहुल का तिलक समारोह था। देर रात जब तिलक समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ तभी राहुल के चाचा केशवराम ने अवैध तमंचे से कार्यक्रम स्थल पर ही हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। दो फायर करने के बाद जब तीसरी फायर किया तो कारतूस मिस हो गई। इसके बाद जब तमंचा नीचे कर उसमें से कारतूस निकालने लगे उसी दौरान फायर हो गया।
इस दौरान पास में बैठी इसी परिवार की व दूल्हे की चचेरी बहन शीला(35) को गोली लग गई। तिलक समारोह के कार्यक्रम में महिला को गोली लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
एसओ जहांगीराबाद जेपी चौबे का कहना है कि तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले की सूचना तो उन्हें मिली है लेकिन अभी तक किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। कहा यदि कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।