फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thumak Thumak Chalat Ramchandra Bajat Paijniya...

Barabanki News: ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया...

Fri, 03 Nov 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Thumak Thumak Chalat Ramchandra Bajat Paijniya...
देवा (बाराबंकी)। देवा मेले के ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार की रात मानस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजीव सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि मानस में प्रबंधन राष्ट्र नीति समाहित है। यह एक औषधि के रूप में काम करता है और हमें जीने की कला सिखाता है।
विज्ञापन


इसके बाद भजन गायक पं. प्रेम प्रकाश दूबे ने अपनी सुरीली आवाज से पूरा माहौल राममय कर दिया। उन्होंने सबसे पहले मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम सियाराम सियाराम, जय जय राम भजन प्रस्तुत कर दशरथ नंदन को नमन किया। इसके बाद उन्होंने भजनों की ऐसी रसधार बहाई कि श्रोता भक्ति रूपी गंगा में गोते लगाते नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने हेरी सखी मंगल गांवो री...., ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया..., सिया रघुवर कोमल कमल नयन को पहनाओ जयमाला... और चारों दूल्हा की आरती उतारो रे सखी..., मैया तूने क्या ठानी राम भक्त चला लेके राम की निशानी व झूला झूलय रामचंद्र झुलावय सखिया गीत भी गाया। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, इकबाल मुबाशिर किदवई आदि मौजूद रहे। वहीं इससे पहले कथक कलाकार खुशी रायजादा ने कथक, सूफी ठुमरी प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed