फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three young men trampled by car, killing one

तीन युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत

Wed, 28 Oct 2015 11:50 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां पर एक युवक की मौत हो गई है। हादसा करने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है जबकि उसका चालक भाग गया है।
विज्ञापन



कुर्सी थानाक्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बसारा गांव के पास यहां के ही रहने वाले दुर्गेश व रामचंदर व मुनीमपुर गांव के 22 वर्षीय प्रदीप मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़े आपस में बात कर रहे थे तभी एक कार सवार ने इन तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से तीनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर प्रदीप की मौत हो गई  जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी
विज्ञापन

हुई है।


हादसा करने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है जबकि उसका चालक मौके से भाग निकला है। एसओ बृजेश पांडेय का कहना है कि अनियंत्रित कार की टक्कर से यह हादसा हुआ है। कहा कि कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed