फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three-storey building collapsed in Barabanki foundation was weak or there was an explosion Confusion remained

तीन मंजिला इमारत ढही: नींव कमजोर या हुआ विस्फोट... असमंजस बरकरार, आ रही थी बारूद जैसी महक

Tue, 05 Sep 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Sep 2023 11:40 AM IST
सार

बाराबंकी के फतेहपुर के काजीपुर मोहल्ले में हुए हादसे ने जहां हर किसी को झकझोर दिया है, वहीं कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मकान ढहने से पहले हुए तेज धमाके को लेकर हो रही है। इसको लेकर हर कोई अपना मत प्रस्तुत कर रहा है, लेकिन आवाज इतनी तेज थी कि मोहल्ले के दूसरे छोर तक बसे लोगों के घर भी हिल गए थे।

विज्ञापन
Three-storey building collapsed in Barabanki foundation was weak or there was an explosion Confusion remained
बाराबंकी में इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में सोमवार भोर में एक तीन मंजिला इमारत तेज धमाके के साथ भरभराकर ढह गई। हादसे के दौरान घर व आसपास सो रहे 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें चार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आवाज सुनकर बाहर निकले पड़ोसियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और हादसे के करीब एक घंटे के भीतर एक दर्जन लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फतेहपुर के काजीपुर मोहल्ले में हुए हादसे ने जहां हर किसी को झकझोर दिया है, वहीं कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मकान ढहने से पहले हुए तेज धमाके को लेकर हो रही है। इसको लेकर हर कोई अपना मत प्रस्तुत कर रहा है, लेकिन आवाज इतनी तेज थी कि मोहल्ले के दूसरे छोर तक बसे लोगों के घर भी हिल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों की मानें तो करीब तीन बजे धमाका हुआ, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जहां धूल के साथ धुआं भी था, जिसमें बारूद जैसी महक आ रही थी। इसको लेकर कुछ लोग बैटरी में धमाका होने की बात कह रहे हैं तो कोई शॉर्ट सर्किट होना बता रहा है। 
Trending Videos

पुलिस की अब तक की तफ्तीश भी घर की नींव कमजोर होने या बैटरी में विस्फोट होने के इर्द-गिर्द घूम रही है। वहीं हाशिम के पुत्र इकबाल व अन्य रिश्तेदारों की मानें तो इलेक्ट्रॉनिक का कारोबार होता था, लेकिन बैटरी का काम नहीं होता था। ऐसे में बैटरी में विस्फोट को लेकर मतभेद की स्थिति है एवं विस्फोट के कारणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

 

नहीं हुई नमाज
हाशिम के घर के पास दर्जियाना मस्जिद में हादसे के बाद पूरे दिन नमाज नहीं पढ़ी गई। फजर, जौहर, असर, मगरिब और ईशा की नमाज अदा करने लोग नहीं पहुंचे और राहत कार्य में जुटे रहे।

 

हेड इंजरी से मौत की पुष्टि
हादसे में जान गंवाने वाले हकीमुद्दीन, रोशनी व दानिश का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में तीनों की मौत हेड इंजरी की वजह से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को फतेहपुर ले जाया गया, जहां हकीमुद्दीन का शव उसके बहनोई बंटी के घर नई दुनिया मोहल्ले में रखवाया गया। 

 

वहीं दानिश व उसकी बहन रोशनी के शवों को उनके रिश्तेदार डॉ. जमाल निवासी नालापार दक्षिणी के घर पर रखवाया गया है। देर शाम तीनों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हकीमुद्दीन पर अपने परिवार के भरण पोषण का जिम्मा था। वहीं हाशिम के घर उसकी पुत्रवधू शाहीन परवीन बदहवास हैं।

 

सवा करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान
इस हादसे के दौरान हाशिम का पूरा घर जमींदोज हो गया। साथ ही उसमें रखे गृहस्थी के सामान के अलावा गोदाम में भरा लाखों रुपये का सामान भी नष्ट हो गया। हाशिम को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पड़ोस के इस्लामुद्दीन, उस्मान, मुन्ना के घर व मस्जिद क्षतिग्रस्त होने से 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed