फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three missing children of a nomadic family found in Lucknow

Barabanki News: लखनऊ में मिले घुमंतू परिवार के लापता तीनों बच्चे

Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three missing children of a nomadic family found in Lucknow
- तीनों बच्चे संदिग्ध दशा में हुए थे लापता, परिवार में खुशी
विज्ञापन


बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के फूटी सरैंया गांव से लापता तीन बच्चे लखनऊ में बुधवार को मिले। इससे परिजन के साथ पुलिस ने भी राहत महसूस की। घुमंतू परिवार के बच्चे शेखर (6), मिनी (9) और शहरीफुन (11) लापता हो गए थे। उनके साथ आई बच्ची ने बताया कि तीनों को एक ई- रिक्शा चालक अपने साथ बैठाकर सीतापुर की ओर ले गया है।

इसके बाद से पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी थी और इस दौरान सीतापुर बॉर्डर पर एक प्रतिष्ठान के कैमरे में आराम से ई रिक्शा पर जा रहे बच्चों का दृश्य भी दिखा। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इसके लिए पुलिस टीम लगा दी गई थी। एक टीम सीतापुर तो दूसरी लखनऊ में थी। सीसीटीवी कैमरे में मदद से आखिरकार टेढ़ी पुलिया के पास से बच्चों को एक पार्क से बरामद कर लिया गया। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि बच्ची के पास 60 रुपए थे। तीनों ई रिक्शा से उतरने के बाद लखनऊ जाने वाली बस में सवार हुए। कंडक्टर ने गरीब बच्चे समझकर पैसे नहीं लिए। लखनऊ में उतरने के बाद रास्ता भूल गए और भटकते रहे। तीनों बच्चों के मिल जाने से परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed