{"_id":"5a1da52d4f1c1bee688be61a","slug":"three-lakh-voters-will-choose-city-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
बाराबंकी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मैदान से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों का निरीक्षण करते प्रेक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण में बुधवार को जिले के 367 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए मंगलवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुंच कर चुनावी तैयारियां पूरी कर लीं। उधर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी अपनी सभी प्रकार की कार्रवाई पूर कर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने में डट गए।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले की 12 नगर पंचायत व एक नगर पालिका परिषद में करीब सवा तीन लाख वोटर शहर की सरकार चुनेंगे।
मंगलवार को शहर के जीआईसी मैदान से जहां नगर पालिका परिषद, देवा, बंकी, जैदपुर व सतरिख निकायों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई । वहीं रामनगर, फतेहपुर, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर व हैदरगढ़ तहसील मुख्यालयों से संबंधित निकायों की पोलिंग पार्टियां बूथों पर भेजी गईं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर प्रेक्षक पंकज कुमार ने डीएम अखिलेश तिवारी और एसपी अनिल कुमार सिंह के साथ पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। सभी पार्टियों ने मतदान केंद्रों पर पहुुंचकर अपने-अपने बूथों पर मतदान कराने की सभी तैयारियां देर शाम तक पूरी कर ली।
बुधवार को जिले के 133 मतदान केंद्रों के 367 बूथों पर 325416 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के सभी रवानगी स्थलों पर अलग-अलग कई स्टॉल लगाए गए थे। जिन पर कर्मचारियों को तैनात कर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।