{"_id":"6855ba93c4165a176c014f1d","slug":"three-killed-one-injured-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1006-142012-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल
Sat, 21 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक बांदा जिले के पास हादसे का शिकार हुआ था। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सुरजवापुर गांव निवासी सूरज (22) परसोला गांव के रामनेवाज (35) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार देर रात कोई दवा लेने के लिए घर से निकले थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोटवासड़क के पास पीछे से एक कार ने धक्का मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल सूरज को केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां बृहस्पतिवार रात ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामनेवाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मगर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे तो अंदर एक वर्दी व पुलिस की टोपी रखी मिली। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद चालक दूसरे कपड़े पहन कर भाग निकला। रामसनेहीघाट के थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि कार में कौन था, इसकी जांच की जा रही है।
उधर, रामनगर क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी बालेश्वर (50) की बृहस्पतिवार रात हादसे में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार फतेहपुर-किशुनपुर मार्ग पर डीसीएम की टक्कर लगने के बाद परिजनों ने बालेश्वर को सफेदाबाद के हिंद अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, बदोसराय क्षेत्र के तारापुर खजुरी गांव निवासी अनिकेत नाग (18) बृहस्पतिवार देर शाम वाहन से माल खाली कर मध्यप्रदेश जा रहे थे। परिजनों के अनुसार बांदा जिले की सीमा पर सामने से आ रहे ट्रक से इनके ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में अनिकेत घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको नजदीक के अस्पताल भेजा जहां मौत हो गई। अनिकेत ट्रक पर खालासी का काम करते थे। सूचना पर पहुंचे परिजन शुक्रवार को शव बाराबंकी ले आए। पिता के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।
डेढ़ महीने पहले हुई थी सूरज की शादी
कोटवासड़क में हुए हादसे में जान गंवाने वाले सुरजवापुर गांव निवासी सूरज की शादी छह मई को ही हुई थी। अभी उनकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी है। जैसे ही यह खबर घर तक पहुंची, परिजन बेसुध हो गए।