फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   They were making children beg, ran away after seeing the team

Barabanki News: बच्चों से मंगवा रहे थे भीख, टीम देख भागे

Wed, 09 Apr 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
They were making children beg, ran away after seeing the team
हमदपुर टोल प्लाजा पर टीम के पहुंचते ही बच्चों को लेकर भागती महिलाएं
बाराबंकी। जब बाकी बच्चे किताबें थामे स्कूल जाते हैं, तब अहमदपुर टोल प्लाजा पर रोजाना कई बच्चे एकत्र होकर भीख मांगते हैं। मंगलवार को पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, चाइल्ड हेल्पलाइन व संस्था संवाद की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, तो बच्चियों से भीख मंगवा रहीं महिलाएं उन्हें लेकर भाग खड़ी हुईं। इस दौरान 10 साल की एक बच्ची को टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जैदपुर क्षेत्र में पड़ने वाले अहमदपुर टोल प्लाजा पर अक्सर बच्चियों द्वारा भीख मांगने की सूचना आ रही थी। हाईवे होने के कारण टीम ने उनको दौड़ाने की जरूरत नहीं समझी और 10 साल की एक बच्ची को संरक्षण में लेकर चिकित्सकीय जांच कराई। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित आश्रय देने का आदेश हुआ।
विज्ञापन

.
प्रधान से ली गई जानकारी
जब टीम ने जांच की तो पता लगा कि बच्चियां पास के उधौली गांव की हैं। ग्राम प्रधान नितिन कुमार ने बताया कि यहां बसे कुछ परिवारों को राशन, पेंशन व आवास की सुविधा दी गई है, लेकिन फिर भी बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed