{"_id":"69f8fd994b039cfca20804fd","slug":"there-was-great-celebration-in-bengal-and-assam-over-the-bjps-victory-barabanki-news-c-315-1-brp1006-166429-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर खूब मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर खूब मना जश्न
Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली प्रचंड जीत ने जिले में सियासी तापमान अचानक बढ़ा दिया। सुबह तक टीवी स्क्रीन पर टिकी निगाहें जैसे ही जीत के आंकड़ों में बदलीं, कार्यकर्ता सड़कों पर उमड़ पड़े। कहीं मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में झंडा लेकर निकल पड़े तो कहीं ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी की गूंज के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगे। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के भिटरिया कस्बे में शाम को कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया गया। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी जीत नहीं बल्कि यह जनविश्वास का ज्वार है, जो हर बूथ से उठकर इतिहास बन गया। गंगोत्री से गंगासागर से भगवा फहरा रहा है।
भाजपा जिला कार्यालय पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, अमरीश रावत, डॉ. विवेक वर्मा, राम बाबू द्विवेदी, विजय आनंद बाजपेई, रामेश्वरी त्रिवेदी, नीता अवस्थी, अलका मिश्रा मौजूद रही।
भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा ने कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी। फतेहपुर में पटेल चौराहे पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के साथ कार्यकर्ताओें ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। कोटवाधाम में भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि दुर्गेश दीक्षित, अमरेंद्र सिंह ने लड्डू बांटे। सैदनपुर में जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, अमित पांडे,अवध किशोर त्रिपाठी ने ढोल-नगाड़े बजवाए।