फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft in two house

दो किसानों के घर से 14 लाख की चोरी

Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
theft in two house
सूरतगंज (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रहा है। दो दिन पहले तीन घरों में चोरी के बाद सोमवार रात जफरपुर गांव में चोरों ने धावा बोला। यहां पर दो किसानों के घर से ढाई लाख रुपये का मेंथा ऑयल व गहने समेत 14 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। जबकि एक अन्य घर में नकब लगाने के बाद वह असफल रहे। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी किसान शिवपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह परिवारीजनों के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इस बीच मकान के पीछे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे चोरों ने मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद कमरे में रखा करीब ढाई क्विंटल मेंथा ऑयल, अलमारी में रखे करीब सवा सात रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये की नकदी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने 10 लाख का सामान चोरी होने की बात बताई है।
विज्ञापन

वहीं गांव के ही किसान शिव कुमार वर्मा परिवारीजनों के साथ छत पर सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण व 65 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। यही नहीं चोरों ने रवि सिंह के मकान की दीवार में भी नकब लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर कमरे में भूसा भरा होने के कार चोरों का प्रयास अफसल रहा। मंगलवार सुबह डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉग स्क्वायड जहां पर जाकर रुका था। वहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed