{"_id":"622262e79c82c869885efe7a","slug":"theft-barabanki-news-lko6204045154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर दो घर व एक गुमटी में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर दो घर व एक गुमटी में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कोडरी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नकब लगाकर दो घर और एक गुमटी दुकान से लाखों का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
गांव निवासी रामकेश यादव व गिरवर यादव के घर की पिछली दीवार में चोर नकब लगाकर अंदर पहुंचे। यहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण, फूल व पीतल के बर्तन, मेंथा ऑयल चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तहरीर में रामकेश ने बताया कि घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर उसमें साढ़े नौ हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, 25 चांदी के सिक्के, फूल के बर्तन चोरी कर ले गए।
वहीं गिरवर यादव ने बताया कि उनके घर से चोर पांच किलो मेंथा ऑयल, दो हजार की नकदी व बर्तन चोरी कर ले गए। सुबह जगने पर घर में बिखरा पड़ा सामान, टूटे ताले व दीवार में लगी सेंध को देखने से जानकारी हुई। वहीं जयपाल की गुमटी दुकान से चोर दो हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर है। मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
युवक की पिटाई कर नकदी व मोबाइल लूटा
सिरौलीगौसपुर। बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे एक युवक की बदमाश ने पिटाई कर साढ़े तीन हजार रुपये का सामान व मोबाइल लूट लिया। इसकी तहरीर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदोसरायं कोतवाली के भवानीपुर ददरौली गांव निवासी बहादुर कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मरकामऊ बाजार में लाई-चना का ठेला लगाकर बेचता है।
बृहस्पतिवार को भी उसने बाजार में ठेला लगाया था। देर शाम तक हुई बिक्री के बाद वह ठेला खड़ाकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सदरगंज-बदोसरायं मार्ग पर खजुरिया गांव के समीप पुलिया के पास तीन बदमाशों ने उसे रोककर पिटाई की। उसके बाद दुकानदारी के जेब में रखी करीब साढ़े तीन हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट कर भाग गए। एसओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। युवक नशे की हालत में रात में ही शिकायत करने आया था। हल्का दरोगा को मामले की जांच करने के लिए भेजा गया है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।