{"_id":"61bb871e0f2c7125ce5b4305","slug":"the-youth-body-was-found-barabanki-news-lko6092658157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद घर से चला गया युवक, अगले रोज लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद घर से चला गया युवक, अगले रोज लाश मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैदपुर (बाराबंकी)। घर से लापता एक युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव से कुछ दूर नहर की पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार को पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह चावल बेचने गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। घरवालों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के नवाबपुर कोड़री गांव का है।
नंद किशोर (46) का बुधवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर में रखे चावल बेचने चला गया। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण खेत गए तो नंद किशोर का शव नहर पटरी पर संदिग्ध हालात में पड़ा था। उसके नाक व मुंह से खून निकल रहा था।
सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नहर पटरी पर एक युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। कीटनाशक पीने से मौत होने की वजह ग्रामीण बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।