{"_id":"ec701fcc5bc6e596a943b72b2e9ab460","slug":"the-young-man-sold-his-wife-driven-from-home-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी को बेचा, घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पत्नी को बेचा, घर से भगाया
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह पति ने पत्नी की पिटाई के बाद उसे खरीददार के यहां जाने का दबाव बनाया तो पीड़िता ने पति पर अपने को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़िता चार बच्चों को मां भी है। पुलिस अब मामले को दबाने में जुटी है। पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले का संज्ञान होने से इनकार किया है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बंधौली निवासी भानुमती पत्नी सहजराम अपने बच्चों के साथ रविवार को थाने पहुंची। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति सहजराम आए दिन उसे मारता पीटता है और घर से कई बार भगा चुका है।
पीड़िता ने बताया कि उसे चार बच्चे हैं। सहजराम नशे का आदी होने के कारण उसके सारे गहने बेचकर शराब पी चुका है। महिला का यह भी आरोप है कि पति सहजराम उसे फतेहपुर निवासी मुन्ना के हाथों बेंच दिया है। रविवार को
विज्ञापन
आरोपी पति सहजराम ने अपनी पत्नी भानुमती की पिटाई कर बच्चों के साथ मुन्ना के साथ उसके घर जाने को कहा। इसका विरोध महिला ने किया तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर घर से भगा दिया।
रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर महिला ने थाने पर पति सहजराम के खिलाफ पिटाई करने व खुद का सौदा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करते हुए किसी भी घटना की जानकारी न होने से इंकार कर रही है।
पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करेगी न्याय न मिलने पर बच्चों के साथ आत्म हत्या कर लेगी लेकिन घर छोड़कर नहीं जाएगी।