फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The waves of the ghagra rocked the devastation, the youth dipped

घाघरा की लहरें मचा रहीं तबाही, युवक डूबा

Sun, 13 Aug 2017 11:39 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sun, 13 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The waves of the ghagra rocked the devastation, the youth dipped
बाराबंकी में सूरतगंज क्षेत्र के कचनापुर गांव के पास घाघरा की कटान में बह गई रोड पर अनाज लेकर निकलते समय गिर गया ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नेपाल द्वारा लगातार छोड़े जा रहे पानी की वजह से तराई के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले एक माह से नेपाल से छोड़ा गया पानी तराई में तबाही मचाए हुए है। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों और बंधों पर खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को मजबूर हैं। वहीं बाढ़ के पानी में नहाने गया एक युवक डूब गया।
विज्ञापन


नेपाल द्वारा रविवार सुबह 8 बजे के आसपास 2 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी घाघरा नदी में फिर छोड़ दिया गया। नेपाल एक अंतराल पर लगातार घाघरा नदी में पानी छोड़ रहा है। जिसकी वजह से तराई के करीब 120 गांव प्रभावित हैं इन गांवों के लोग एल्गिन चरसड़ी तटबंध या फिर अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर परिवार के साथ बसे हुए हैं।
विज्ञापन


नदी का पानी अब भी खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर बह रहा है जिसके चलते बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलने के बजाए हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बंधे पर तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने वाले बाढ़ पीड़ित बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए सबसे बड़ा संकट परिवार के लिए दो जून की रोटी जुटाना है क्योंकि राशन खत्म होने की कगार पर है। गांवों में कुछ बचा नहीं है और प्रशासन की ओर से मिलने वाली मदद भी काफी नहीं है। बाढ़ की चपेट में आकर कचनापुर मार्ग बह गया है। जिससे यहां के लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताते चलें कि हेतमापुर से कचनापुर जाने वाला मार्ग बाढ़ की चपेट में आ गया है। नदी का पानी मार्ग के ऊपर काफी तेजी से बह रहा है। जिससे यहां के लोगों का संपर्क बंधे पर शरण लिए हुए लोगों से कट गया है। रविवार को राहत सामग्री लेकर कुछ ग्रामीण गांव जा रहे थे कि तभी राहत सामग्री का बैग पानी में गिरकर बह गया। लोगों का कहना है कि जब तक नदी का पानी कम नहीं होगा तब तक हालात सुधरेंगे नहीं।   

बाढ़ के पानी में नहाने गया था लवकुश : घाघरा के बांध के किनारे बाढ़ के पानी में नहाने गया युवक की पानी में डूब गया। डूबते युवक की चीख पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण उसको निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सिकरी जीवल से जुड़ा है।


यहां के निवासी साहबलाल का 20 वर्षीय पुत्र लवकुश अलीनगर रानीमऊ तटबंध के किनारे बाढ़ देखने गया था। वहीं नहाने लगा। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। डूबते समय उसने चिल्लाना शुरु किया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने जब तक पानी में कूद कर उसको बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed