{"_id":"3dff1712d9ea9959964968d94e028431","slug":"the-train-passed-over-the-woman-survivor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, बची
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
घर में हुए विवाद से नाराज एक महिला ने रेलवे ट्रैक के बीच में लेटकर जान देने की कोशिश की। महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। इसके बाद चालक ने ट्रेन को रोककर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिस पर जीआरपी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। परिवारीजन उसे घर लेकर चले गए।
बाराबंकी-गोंडा रेलखंड के बीच बुढ़वल गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे एक महिला ने रेलवे ट्रैक के बीच में लेटकर जान देने की कोशिश की। महिला के ऊपर से जनसाधारण एक्सप्रेस गुजर गई। इसके बाद चालक ने ट्रेन रोककर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी बुढ़वल ने महिला को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। महिला का नाम शिवदेवी पत्नी नन्हे निवासी ग्राम कटका थाना रामनगर है। महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं है। सीएचसी पहुंचे परिवारीजन उसे घर लेकर चले गए। बताया कि घर में विवाद होने से वह नाराज होकर घर से निकली थी।