{"_id":"66f56f18188bae7309ee8089d19f5a0d","slug":"the-procession-arrived-in-town-with-reverence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ शहर में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ शहर में निकाली शोभायात्रा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख पंथ के दसवेें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में आगे चलते पंजप्यारे, शस्त्रकला व फूलाें की वर्षा से शहर गुरुमय हो गया। शोभायात्रा में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। शहर में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
लाजपत नगर स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर मे नगर कीर्तन व शोभा यात्रा बड़े ही धूम-धाम के साथ निकाली गई। पंजप्यारों की अगुवाई में गुरु की शाही सवारी गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर बेगमगंज निबलेट तिराहा, धनोखर, घंटाघर, सट्टी बाजार, ईदगाह, राजकमल, छाया होते हुए फिर गुरुद्वारा पहुंची। शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पर प्रसाद वितरित किया जा रहा था। शाही सवारी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामपुर गतका पार्टी के हेड हरजीत सिंह व लखनऊ गतका पार्टी के गुरमुख सिंह खालसा द्वारा करतब दिखाने वाली पार्टी को बुलाकर अद्भुत करिश्मे दिखाये गये।
मधुर धुन के लिए लुधियाना (पंजाब) से हालदा पाइपर बैंड पार्टी ने हेड कुलदीप सिंह द्वारा शोभा यात्रा को एक अलग रूप दिया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा शोभा यात्रा में गुरु का लिबास पहन अलग मिसाल कायम की जा रही थी। फूूलों से सजी शाही सवारी के आगे महिलाओं द्वारा झाड़ू लगाकर पुष्प की वर्षा की जा रही थी। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी संरक्षक सरदार रतन सिंह,प्रधान सरदार स्वर्ण सिंह, सचिव सरदार गुरुचरन सिंह, प्रेमपाल सिंह, जगजीत सिंह, भूपिन्दर पाल सिंह ,चरनजीत सिंहं सरदार अमरजीत सिंह, रबिंदरपाल सिंह, मनमीत सिंह आदि मौजूद रहे।