फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The problem of going two and a half kilometers away to vote

Barabanki News: मतदान के लिए ढाई किमी दूर जाने की परेशानी

Thu, 25 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The problem of going two and a half kilometers away to vote
देवा। देवा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत टिकरा पट्टी के राजस्व गांव रामपुर में मतदान के लिए कोई बूथ नहीं बनता। इस कारण रामपुर गांव के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ढाई किलोमीटर दूर टिकरा पट्टी गांव जाना पड़ता है। इस गांव की आबादी करीब सात सौ लोगों की है। गांव में बूथ न बनने के कारण बीमार व वृद्ध लोग मतदान से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

इस परेशानी को दूर कराने के लिए गांव के लोगों ने इस बार पंचायत चुनाव में रामपुर गांव में एक मतदान केंद्र बनाने की मांग जिलाधिकारी से की है। टिकरा-पट्टी ग्राम पंचायत की आबादी 2,640 है। टिकरा पट्टी गांव के अलावा अलीपुर व रामपुर गांव भी हैं। इनमें रामपुर की दूरी करीब ढाई किलोमीटर है। रामपुर गांव के प्रधान वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में 62 वर्षीय रामगोपाल, सहज राम, रमेश, रामबरन, मुन्ना, विनोद, ननकू, मुनेश्वर, राजेंद्र व गौरी शंकर इत्यादि ने डीएम को एक पत्र भेजकर रामपुर गांव में ही मतदान सुविधा मुहैया कराने के लिए बूथ बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधान वीरेंद्र कुमार ने भरोसा जताया कि इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में गांव वालों की न्यायोचित मांग जरूर पूरी होगी। एसडीएम आनंद तिवारी ने बताया कि इस मामले में बूथ का परीक्षण कराया जाएगा। अगर रामपुर गांव में बूथ बनाने की जरूरत होगी, तो इसकी संस्तुति डीएम से की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed