{"_id":"005da49979d13c407c26450ec959fb38","slug":"the-old-man-died-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के गजाखेरा मजरे बडनापुर गांव निवासी रामलखन पाल (60) पुत्र मंगल अपने कमरे में छत के सहारे फांसी के फंदे पर लटका पया गया। जानकारी पर परिवारीजनों ने कमरे का कुंडा तोड़ कर उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक रामलखन की मौत हो गई थी।
मृतक के तीन पुत्रों में दो दिल्ली में नौकरी करते है। गांव के घर पर मौजूद छोटे पुत्र हनुमान ने बतया वह बीते तीन वर्ष से दिमागी तौर पर परेशान था। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने कहा कोतवाली पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।