{"_id":"03976c5f43d60561cc1c67a47aff2488","slug":"the-nomination-of-candidates-for-the-post-of-pradan-1872-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के 1872 दावेदारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के 1872 दावेदारों ने किया नामांकन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से ब्लॉकों पर शुरू हो गई है। चारों ब्लॉकों में 366 ग्राम पंचायतों में प्रधानी के चुनाव होने है। इसके लिए 1872 दावेदारों ने ब्लॉकों पर पहुंच नामांकन पत्र भरा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं जिलाधिकारी ने चारों ब्लॉकों का निरीक्षण कर नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली।
जिले के चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
प्रधान और सदस्य पद के दावेदारों ने ब्लॉक पहुंच नामांकन भरा। इस दौरान करीब प्रधान पद के 18725 और 1685 सदस्य पद के लिए नामांकन भरे गए। नामांकन के दौरान ब्लॉकों पर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ रही। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
ब्लॉकों पर नामांकन की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। इन ब्लॉकों पर तैनात आरओ ने बताया कि मंगलवार को भी इन ब्लॉकों में नामांकन होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद दावेदारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उधर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र नामांकन प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए सबसे पहले रामनगर ब्लॉक पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर मौजूद आरओ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह से नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक पहुंच नामांकन की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें कोई दिक्कत हो तो वह तत्काल मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।
रामनगर में 471 ने किया नामांकन
रामनगर ब्लॉक में कुल 76 ग्राम पंचायतें हैं और 936 वार्ड सदस्य के पद हैं। आरओ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद के 471 उम्मीदवारों और सदस्य पद के 536 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सूरतगंज में 479 ने पर्चा भरा
सूरतगंज ब्लॉक में कुल 103 ग्राम पंचायतें हैं और वार्ड सदस्यों की संख्या 1253 है। आरओ जिला आबकारी अधिकारी विपिन सहाय ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद के लिए 479 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 360 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
फतेहपुर में 451 ने दाखिल किया नामांकन
फतेहपुर ब्लॉक में कुल 99 ग्राम पंचायतें हैं और वार्ड सदस्यों की संख्या 1241 है। आरओ जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी लक्ष्मीकांत नाग ने बताया कि पहले दिन प्रधन पद के लिए 451 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 253 नामांकन पत्र भरकर जमा किया है।
निंदूरा में 471 लोगों ने भरा नामांकन पत्र
निंदूरा ब्लॉक में कुल 88 ग्राम पंचायतें हैं यहां पर वार्ड सदस्यों के 1108 पद हैं। आरओ जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया पहले दिन प्रधान पद के 471 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 536 नामांकन पत्र भरकर जमा किया है।
पहले चरण का मतदान चार ब्लॉकों रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में 28 नवंबर को होगा। यहीां पर प्रधान के 366 और वार्ड सदस्य के 4538 पदों के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया ब्लॉकों पर शुरू हो गई है। पहले दिन नामांकन का कार्य पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
- योगेश्वर राम मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी