{"_id":"558df51d172824456215e4ef6cb7674f","slug":"the-increase-of-13-polling-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बढ़ेंगे 13 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार बढ़ेंगे 13 मतदान केंद्र
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार की शाम डीआरडीए के गांधी सभागार में मतदान केंद्रों की समीक्षा को लेकर बैठक की गई। इस दौरान डीएम और पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीएम और सीओ से इस संबंध में वार्ता की और इसके बाद 13 नए मतदान केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान जो भी समस्याएं सामने आई हैं उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर हाल में कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बताया कि पिछले चुनाव में 1375 मतदान केंद्र और 3317 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
उस दौरान जो समस्या सामने आई उसे देखते हुए इस बार 13 मतदान केंद्रों को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानी के चुुनाव में जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1388 तथा मतदेय स्थलों की संख्या 3324 हो जाएगी। इसको लेकर सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश भी दे दिए गए हैं। डीएम ने अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रहने का आदेश दिया है। इस मौके पर एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह, शफीक अहमद, एसडीएम सदर नीलम यादव आिद मौजूद रहीं।