फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The general assembly was adjourned amid uproar over the suspension of the former president

Barabanki News: पूर्व अध्यक्ष के निलंबन के मुद्दे पर हंगामा, आम सभा स्थगित

Sun, 21 Dec 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The general assembly was adjourned amid uproar over the suspension of the former president
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन की आमसभा शनिवार को पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई के निलंबन के मुद्दे पर हंगामे के कारण स्थगित कर दी गई। मौजूदा अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा व पूर्व अध्यक्ष में चार माह पूर्व निलंबन कार्रवाई किए जाने और किसी को अवगत न कराए जाने की बात पर बहस हुई।
विज्ञापन

आम सभा की कार्रवाई को महामंत्री रामराज यादव ने प्रारंभ की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी पहुंचे और पिछली कार्रवाई पढ़ने के लिए रजिस्टर देखने लगे। इसका विरोध अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने किया तो बहस होने लगी। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई को असंवैधानिक कार्यों के कारण 30 अगस्त 2025 को बार से निलंबित कर दिया गया था। वहीं पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें व अन्य किसी पदाधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई। निलंबन का कारण भी नहीं बताया गया। इसीलिए शनिवार की बैठक में पूर्व कार्रवाई रजिस्टर में पढ़ना चाहा।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष मुचुकुंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष बीके दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन, पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला,उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा व मनोज कुमार सिंह, देव राम यादव, कौशल किशोर त्रिपाठी,राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed