{"_id":"faf54a11277b126a037ca098619a7527","slug":"the-four-candidates-expressed-their-bid-for-mlc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के लिए चार उम्मीदवारों ने जताई दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के लिए चार उम्मीदवारों ने जताई दावेदारी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की सोमवार को अंतिम तिथि थी लेकिन इस दौरान कोई उम्मीदवार नामांकन पत्र जमा करने के लिए नहीं आया। सपा, बसपा, भाकियू और निर्दलीय केवल चार उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किए हैं।
एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन करने के लिए नहीं आया। जिसके चलते चुनाव मैदान सपा उम्मीदवार राजेश यादव उर्फ राजू, बसपा उम्मीदवार मनोज कुमार वर्मा उर्फ कक्का, भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह और निर्दलीय रामफल ही चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी 18 फरवरी को होगी। इसके बाद स्थिति एकदम साफ हो जाएगी कि कितने उम्मीदवार मैदान में बचेंगे।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरिसया कहना है कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन करने नहीं आया है। इससे पहले जिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन करते हुए दावेदारी जताई है वही उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। चुनावी प्रक्रिया चल रही है जिन अधिकारियों को ड्यूटी चुनाव में लगी है उनको जिम्मेदारी सौंपते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने के आदेश दिए गए हैं।