फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The flight of enterprising women in Awadh

Barabanki News: अवध के आंगन में उद्यमी महिलाओं की उड़ान

Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The flight of enterprising women in Awadh
बाराबंकी। नगरपालिका परिसर में आयोजित बाराबंकी महोत्सव इस बार केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता की जीवंत मिसाल बनकर उभरा है। महोत्सव में लगे कुल 78 स्टॉलों में से 50 से अधिक का नेतृत्व महिलाओं द्वारा किया जाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को रेखांकित कर रहा है।
विज्ञापन


यहां बाराबंकी के अलावा लखनऊ, सीतापुर और बहराइच जैसे पड़ोसी जिलों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। फैशन, स्किन केयर, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्वदेशी खाद्य सामग्रियों के स्टॉलों पर उमड़ रही भीड़ इन महिलाओं की मेहनत पर मुहर लगा रही है। संघर्ष की आंच में तपकर खुद को कुंदन सरीखा बनाने वाली इन स्वरोजगारी महिलाओं की सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
विज्ञापन


घरेलू उत्पादों से लेकर क्राफ्ट और हैंडीक्राफ्ट तक, इन महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे अपनी उद्यमिता के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। महोत्सव का यह स्वरूप वोकल फॉर लोकल के संकल्प को धरातल पर उतारने के साथ-साथ आधी आबादी की आर्थिक स्वतंत्रता का शंखनाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed