{"_id":"62c1e03bb2e12f3b625d3fc2","slug":"the-first-wife-was-murdered-for-protesting-against-the-second-marriage-barabanki-news-lko638005070","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के विरोध पर की थी पहली पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी के विरोध पर की थी पहली पत्नी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। संतान न होने के कारण एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी के आने के बाद कलह बढ़ गई। पहली पत्नी इसका पुरजोर विरोध करने लगी। इस पर व्यक्ति ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। शहर में पांच दिन पहले हुए शीलम हत्याकांड मामले में पुलिस ने यही खुलासा किया है। घटना के बाद फरार पांच हजार के इनामी पति समेत दो लोग गिरफ्तार कर लिए गये हैं।
बीती 27 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्रीपुरम मकदूमपुर में शीलम नाम की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद शीलम के पिता अंबिका प्रसाद निवासी खिदरापुर मजरे सैदनपुर थाना सफदरगंज ने पुलिस को बताया था कि उसकी पुत्री की शादी 16 साल पहले संतोष के साथ हुई थी। कोई संतान न होने पर एक साल पहले संतोष ने कविता नामक दूसरी युवती से शादी कर ली थी।
अंबिका प्रसाद ने दामाद संतोष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी अनुुुराग वत्स ने संतोष पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को शहर थाना कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार दूसरी शादी करने के बाद संतोष व शीलम में आए दिन झगड़ा होता था। संतोष को लगा कि शीलम उसको जान से मरवा देगी, इसलिए उसने अपने बुआ के लड़के परमानंद यादव की सहायता से शीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस ने संतोष व परमानंद को गिरफ्तार कर लिया है।