{"_id":"825721c1f9f908897401a5b2ca5d3304","slug":"the-first-day-can-not-buy-paddy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं खरीदा जा सका जरा भी धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं खरीदा जा सका जरा भी धान
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद रविवार से शुरू हो गई है। इसके लिए पूरे जिले में 42 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। रविवार को अवकाश होने के बाद भी क्रय केंद्र तो खुले नजर आए लेकिन किसान इन केंद्रों पर अपना धान लेकर नहीं आए। जिससे धान खरीद के पहले दिन किसी भी केंद्र पर एक दाना धान नहीं खरीदा जा सका।
जिले में धान खरीद इस वर्ष करीब एक माह से देर से शुरू हुई है। 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद इस बार 1 नवंबर से शुरू हुई है। बताते चलें कि अब तक करीब 30 से 35 प्रतिशत किसान अपना धान निजी व्यापारियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेच चुके हैं। करीब 40 से 50 प्रतिशत फसल तैयार हो चुकी है उसे किसान अपने घर भी ले आया है। इसके अलावा अभी 50 प्रतिशत फसल तैयार खड़ी है। धान कटाई में देरी का एक अहम कारण पंचायत चुनाव भी है। हालांकि इसी बीच धान खरीद की तैयारियां चलती रही।
जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद जिले में विपणन शाखा, पीसीएफ, यूूपी एग्रो आदि एजेंसियों ने जिले में करीब 42 स्थानों पर धान खरीद केंद्र खोले हैं। रविवार को नवीन सब्जी मंडी परिसर में विपणन शाखा, पीसीएफ आदि द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्र तो खुले दिखाई दिए। विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर मौजूद केंद्र प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि पहले दिन कोई भी किसान धान लेकर नहीं आया। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र और रामसेवक नाम के दो किसान आए थे जो खरीद प्रक्रिया की जानकारी लेकर वापस चले गए।