{"_id":"570be66a4f1c1b2b464a6bf7","slug":"the-fire-created-a-furore-in-the-vip-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी इलाके में आग से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी इलाके में आग से मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने लगी बंसवाड़ी में आग लगने के बाद पास में खड़ी गाड़ी में फैली आग को बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कार्यालय के सामने स्थित बंसवाड़ी में सोमवार को भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते देखते ही देखते यह आग एसपी कार्यालय तक पहुंच गई। यही नहीं आग मेथडिस्ट चर्च, सीएमओ आवास, पीडब्लूडी कार्यालय व सेना के जंगल तक को अपनी जद में ले लिया। आग की चपेट में आने से पांच बाइक व एसपी कार्यालय के सामने एक दुकान में लाखों का सामान और कचहरी में वकीलों के चार चैंबर जल गए।
इस दौरान हर तरफ अफरातफरी का माहौल रहा व सरकारी कर्मचारी व पुलिस कर्मी कार्यालय छोड़कर बाहर भाग खड़े हुए। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को पसीना छूट गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने में सीओ सदर व पुलिस के तीन सिपाही और एफएसओ ने साहस का परिचय देते हुए एसपी कार्यालय को जलने से बचा लिया। डीएम व एसपी ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
सोमवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे एसपी कार्यालय के सामने स्थित बंसवाड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर रही आग एसपी कार्यालय व डीआरडीए तक जा पहुंची।
तेज हवा के चलते व जल रहे बांस के फटने से उससे निकल रही चिंगारी मेथिडिस्ट चर्च, सीएमओ आवास परिसर, पीडब्लूडी कार्यालय व जिला कचहरी तक जा पहुंची। आग लगने की सूचना पर सक्रिय हुई फायर ब्रिगेड की टीमों ने बड़ा नुकसान होने के पहले ही आग पर काबू पा लिया।
दस दौरान जहां कचहरी में चार वकीलों के चैंबर जल गए। वहीं एसपी कार्यालय के सामने स्थित गुड़्डू चाय की दुकान में करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान व हजारों की नकदी जल गई। वहीं यहां खड़ी पांच बाइक भी जली हैं।
आग से मेथिडस्ट चर्च के अंदर बना एक छप्पर व सीएमओ कार्यालय परिसर के पेड़ जल गए। आग की लपटें सेना के जंगल तक जा पहुंची लेकिन फायर कर्मियों की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया।
आग एसपी कार्यालय परिसर की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान यहां फोन ड्यूटी पर तैनात सिपाही अनुज दीक्षित, कृतिका तिवारी, सीओ सदर के गनर सैय्यद आते हमजा ने बहादुरी का परिचय दिया और आग की लपटों के बीच में पहुंचकर मुख्य गेट पर लगे जलते हुए बोर्ड को खोलकर नीचे किया।
साथ ही सीओ सदर तौकीर अहमद खान व एफएसओ अरविंद कुमार सिंह ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए आग बुझाने में अहम रोल अदा किया। इन अधिकारियोें की सक्रियता के चलते ही यहां खड़े कई चार व दो पहिया वाहन भी बच गए।