फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The death of the young man to be vulnerable to dengue

डेंगू की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 06 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 06 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man to be vulnerable to dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala
क्षेत्र के एक युवक की डेंगू की चपेट में आकर मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उपचार के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार की सुबह मौत हो गई। जिले में डेंगू से अब तक करीब 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सतरिख कस्बे के आधा दर्जन मोहल्लों में फैला बुखार थम नहीं रहा है। रविवार को यहां पर पीड़ितों की संख्या करीब सौ के आसपास पहुंच गई है। 
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज क्षेत्र के इलियासपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार (25) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजनों ने बताया पहले सीएचसी पर चिकित्सकों को दिखाया था लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों बताया कि शुक्रवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जांच कराई तो उसमें डेंगू रोग की पुष्टि हुई थी। जिस पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल। वहीं जिले में अब तक डेंगू करीब 56 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के पहेतिया वार्ड, बाजार वार्ड, मलकियाना वार्ड समेत करीब आधा दर्जन वार्डों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार की चपेट में आकर एक महिला की मौत भी हो चुकी है। रविवार को बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़कर सौ के आसपास पहुंच गई है। मोहम्मद, रिजवान, मारिस, दीपेन्द्र, गोली, शिवानी, राकेश, विनोद, मो. आलम, ऐहतिशाम, राजेन्द्र, भरोसे, केशव समेत करीब बीस लोग और बुखार की चपेट में आ गए हैं।

इनके परिवारीजनों का कहना है कि इसकी सूचना सीएचसी सतरिख को दी गई है, लेकिन कोई भी चिकित्सक उपचार के लिए नहीं आया। जिस पर परिवारीजन पीड़ितों का निजी चिकित्सकों से उपचार कराने को मजबूर हैं। सभासद अशोक कुमार गुप्ता और दिनेश का कहना है कि सूचना के बाद भी नगर पंचायत से सफाई कर्मी वार्डों की सफाई के लिए नहीं भेजे जाते हैं। 


त्रिवेदीगंज के इलियासपुर में युवक की डेंगू से मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। सतरिख के कई वार्डों में लोग बुखार से पीड़ित हैं इसकी जानकारी मिली है। सीएचसी के चिकित्सकों मौके पर पीड़ितों का उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed