फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The country will run on the basis of Ramrajya, not socialism

Barabanki News: समाजवाद नहीं रामराज्य के आधार पर चलेगा देश

Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The country will run on the basis of Ramrajya, not socialism
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सपा सरकार में होते थे दंगे, कांग्रेस ने देश को लूटा
विज्ञापन

मेयो मेडिकल कॉलेज में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन का आयोजन

फोटो- 7 व 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अब देश समाजवाद व वामपंथी विचारधारा से नहीं, बल्कि रामराज के आधार पर चलेगा। इसी में देश व समाज का विकास है। क्योंकि भाजपा सरकार देश की संस्कृति, आस्था व परंपरा के आधार पर चलने वाली सरकार है। वे बृहस्पतिवार को लखनऊ रोड पर मेयो मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीर से विभाजन व अलगाववादी सोच को बढ़ावा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। देश में समान नागरिक संहिता का कानून लागू हुआ। भाजपा ने सन 1964 में कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाएंगे। हमने कहा था कि हम अयोध्या में सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद के प्रतीक भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाएंगे। सरकार आने के बाद हमने ये वादे पूरे किए। तीन तलाक देने जैसी सामाजिक समस्या के माध्यम से मुस्लिम बहनोंं का उत्पीड़न किया जा रहा था, मगर भाजपा सरकार ने कानून बनाकर उसे संज्ञेय अपराध घोषित किया। हमारी सरकार बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के मुद्दों पर काम कर रही है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यूपी में सपा की सरकार थी तो प्रदेश में लूट-खसोट व भ्रष्टाचार होता था। माफिया तंत्र सक्रिय था। प्रदेश भर में दंगे होते थे। दंगाइयों को सरकार का संरक्षण मिलता था। मगर 2017 के बाद प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार थी तो केवल रामपुर, इटावा, लखनऊ, रायबरेली व अमेठी जिले में बिजली आती थी। मगर हमारी सरकार ने समान बिजली आपूर्ति शुरू करवाई। बिजली आयोग बनने ज रहा है। व्यवस्था पारदर्शी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद विदेशी विचारधारा के लोगों के हाथ में सत्ता आई। इन्होंने देश को लूटा। क्षेत्र, समाज व जाति के नाम पर देश में टकराव व अशांति का माहौल बना दिया गया। 2014 के पहले देश जीडीपी के मामले में 12वें स्थान पर था, मगर अब पांचवें स्थान पर है। 2030 तक देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पद पर नहीं था, मगर बड़े बड़े संस्थानों का शुभारंभ किया।


सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव ने एक्सप्रेसवे समेत कई बड़े उद्घाटन किए। अब जब देश की संस्कृति व गौरव के प्रतीक लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन का शुभारंभ हुआ तो लोकतंत्र को न मानने वाले इन्हीं लोगों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि 60-70 साल पहले कांग्रेस के समय जब पोलियो की बीमारी अन्य देशों से समाप्त होने वाली थी तो टीकाकरण शुरू हुआ, मगर कोरोना महामारी के वक्त हमारे वैज्ञानिकों व सरकार की इच्छा शक्ति के कारण टीका बनाया गया।

करीब 220 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान, खुले में शौच से मुक्ति, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाएं गिनाते हुए कहा कि आज देश में सड़कों के निर्माण में 500 प्रतिशत की वृद्घि हुई है। इस मौके पर सांसद उपेंद्र रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, विधायक साकेंद्र वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, रामकुमारी मौर्य, डॉ. विवेक वर्मा, नवीन सिंह राठौर, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्या, रामेश्वरी त्रिवेदी, विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।





प्रबुद्घ वर्ग के सहयोग से बनी सरकार
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि सरकार केवल कार्यकर्ताओं के बल पर नहीं बनीं, बल्कि इसमें प्रबुद्घजनों का इसमें सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नभ, थल व पाताल तीनों में घोटाला किया।




आएगी मशीन, पूरा मिलेगा राशन
सांसद उपेंद्र रावत ने संबोधन के दौरान कहा कि पहले दूसरे व तीसरे महीने राशन बंटता था, मगर भाजपा सरकार आने के बाद पीओएस मशीन से अंगूठा लगाकर हर माह राशन का वितरण शुरू हुआ। जल्द ही ऐसी भी एक मशीन आ रही है, जिसके माध्यम से 35 किलो. राशन पूरा मिलेगा। इसमें कटौती नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed