{"_id":"6946fd654c5f95543f0c91b8","slug":"the-chair-team-won-the-final-by-defeating-umra-by-nine-wickets-barabanki-news-c-315-1-brb1001-154517-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कुर्सी ने उमरा को नौ विकेट से हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कुर्सी ने उमरा को नौ विकेट से हराकर जीता फाइनल
Sun, 21 Dec 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में क्रिकेट मैच के लिए एकत्र बच्चों की टीम।
घुघंटेर। राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में शनिवार को चार कंपोजिट विद्यालयों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। कंपोजिट विद्यालय उमरा व कुर्सी के पहले मुकाबल हुआ। इसमें कुर्सी ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। वहीं सीनियर बालक वर्ग में उमरा के विरुद्ध खेले गए मैच में कुर्सी ने 98 रन से शानदार जीत हासिल की। इसके बाद सीनियर बालिका में उमरा व निंदूरा के बीच मैच खेला गया, जिसमें उमरा ने 39 रन से विजयी रहा। फाइनल मुकाबलों में सीनियर बालिका और सीनियर बालक दोनों वर्गों में कुर्सी ने उमरा को नौ विकेट से पराजित किया। कंपोजिट विद्यालय कुर्सी के बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर बालक वर्ग में उमरा ने निंदूरा को 10 विकेट से पराजित किया। इसके बाद सीनियर बालिका वर्ग में निंदूरा व कुर्सी टीम में हुए मुकाबले में कुर्सी ने 59 रनों से जीत हासिल की। सीनियर बालक वर्ग में भी कुर्सी ने निंदुरा को 71 रनों से हराया। इस मौके पर प्रत्येक पांडेय, अभिनव पांडेय, कोमल यादव, हिमांशु वर्मा, रागिनी मौर्य, मोहम्मद फुरकान, अभिनव पांडेय व चंदन सिंह आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।