{"_id":"68d2e5d41e95a4d7ff0e76b4","slug":"the-canal-will-be-filled-with-water-water-will-reach-the-fields-barabanki-news-c-315-1-brp1006-148276-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पानी से लबालब होगी नहर, खेतों तक पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पानी से लबालब होगी नहर, खेतों तक पहुंचेगा पानी
Tue, 23 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13
बाराबंकी। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र में सुमली नदी पर बनी अडौरा पंप नहर फिर से पानी से लबालब दिखेगी। इसकी तस्वीर बदलने के लिए शासन ने डेढ़ करोड़ की बजट जारी किया है। इससे आधुनिकीकरण के साथ नहर की खुदाई कर इसकी साफ सफाई होगी। इस कार्य में पारदर्शिता बरतने के लिए पूरे मरम्मत कार्य की वीडियोग्राफी भी होगी। इसका सीधा फायदा पांच गांव क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा।
करीब तीन किलोमीटर लंबी यह नहर मटेहना, अडौरा, बसंतापुर, जदूपुर और ढकवा गांवों की सिंचाई के लिए बनी थी। समय के साथ इसकी हालत इतनी जर्जर हो गई कि पानी अब किसी तरह बसंतापुर तक ही पहुंच पा रहा है। नहर पर जगह-जगह अतिक्रमण, मिट्टी भरने और बिजली के खंभे गाड़ देने के कारण इसका प्रवाह थम चुका है। एसडीओ लघु डाल नहर उपखंड श्याम राय ने बताया कि अब केवल नहर की मशीनरी की मरम्मत ही नहीं होगी बल्कि खुदाई, सफाई और अवरोधों को हटाने का काम भी किया जाएगा।
बताया कि इस बार यह कार्य पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से होगा। नहर के सुधार की प्रक्रिया शुरू होने की खबर से पांचों गांवों के किसानों में खुशी की लहर है। उन्हें भरोसा है कि एक बार फिर उनके खेतों तक नहर का पानी पहुंचने से सिंचाई को लेकर होने वाली समस्या दूर हो सकेगी। (संवाद)