फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The campus resonated with Har Har Mahadev, Bhandara was distributed after Rudrabhishek

Barabanki News: हर-हर महादेव से गूंजा परिसर, रुद्राभिषेक के बाद बंटा भंडारा

Thu, 21 Aug 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 21 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The campus resonated with Har Har Mahadev, Bhandara was distributed after Rudrabhishek
बाराबंकी। सुबह ही नगर पालिका परिसर शिव की भक्ति के रंग में डूबा नजर आने लगा था। हर तरफ ओम नम: शिवाय व बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी। अमरनाथ गुफा से लाए गए पवित्र शिवलिंग की अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी। सेवादार श्रद्धालु सभी भक्तिरस में सराबोर दिखाई दिए। रंग-बिरंगी रोशनी व फूलों से सजे बाबा के दरबार में बुधवार सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों का हुजूम जुटा रहा।
विज्ञापन

श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा और पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच अमरनाथ गुफा से लाए शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, घी, शर्करा, दही, चंदन, शहद आदि से रुद्राभिषेक किया। जैसे ही जलधारा शिवलिंग पर गिरती है, वैसे ही जय भोले का जयघोष पूरे माहौल में गूंज उठता। धूप दीप वैदिक मंत्रों के बीच अभिषेक पूरा होते ही वातावरण और भी अलौकिक हो उठा।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरनाथ गुफा से लाए गए प्रसाद को मिलाकर विशेष भंडारा तैयार करवाया गया। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप भी रुद्राभिषेक व भंडारे में शामिल हुए। पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक के बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। भंडारे में बेल्जियम से आए सचित शर्मा ने कहा कि समिति का प्रयास अभूतपूर्व है और इस भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए इतनी दूर से आए हैंं। भंडारे में नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा, हरगोविंद सिंह, डॉ. विवेक वर्मा, सुधीर तिवारी, यतेंद्र सिंह, राजेश अरोड़ा, कौशल किशोर त्रिपाठी, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकियों ने मोहा मन, गीतों ने बांधा समां
फोटो- 41, 42
शाम को आयोजित भजन संध्या में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियोंं व झांकियों ने मौजूद भक्तों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की झांकी के साथ भक्तिमय गीतों की धुन श्रद्धालुओं को झूमने थिरकने पर विवश कर रही थी। कानपुर से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेलने के साथ ही मयूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed