{"_id":"68cb010ea2f493dc730bdec4","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-three-days-was-found-in-a-pond-barabanki-news-c-315-1-brp1006-147878-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला
Thu, 18 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोटवासड़क। कोतवाली क्षेत्र के भानपुर गांव में तीन दिन से लापता हरिशचंद्र (46) का शव बुधवार को गांव के ही तालाब में मिला। इससे पूरे परिवार में मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
मृतक के भाई फूलचंद्र ने बताया कि हरिशचंद्र मानसिक तौर पर बीमार थे। उनका इलाज भी दरियाबाद क्षेत्र में एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। 14 सितंबर को लापता होने पर अगले दिन 15 सितंबर को इसकी सूचना कोतवाली रामसनेहीघाट में दी गई थी। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने घर से कुछ ही दूर पर तालाब में शव उतराते देखा तो भीड़ लग गई। कुछ ही देर में शव की पहचान हरिशचंद्र के रूप में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)