{"_id":"68094bd60ba2e90838032a9d","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-hanging-in-front-of-a-mans-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137885-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवक के घर के सामने लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवक के घर के सामने लटका मिला युवती का शव
Thu, 24 Apr 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर क्षेत्र के मीरपुर गांव में घटना के बाद तैनात पुलिस। -संवाद
सूरतगंज (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र रामनगर के मीरपुर गांव में बुधवार को एक युवती का शव संदिग्ध हालात में युवक के घर के सामने रखी बल्ली से लटका मिला। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक व युवती के बीच दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने युवक व उसके माता-पिता व अन्य परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। हालात देख गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रामनगर के मीरपुर गांव निवासी करीब 18 साल की युवती का शव बुधवार सुबह गांव के ही अंकित के घर के सामने रखी बल्ली पर दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। कुछ ही देर में वहां पहुंचे युवती के परिजन बिलखने लगे। गांव वालों की भीड़ जुट गई।
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि युवक व युवती के बीच दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता ने अंकित, उसके पिता माता प्रसाद चौहान व मां समेत अन्य के खिलाफ बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन फतेहपुर व मोहम्मदपुर खाला से पुलिस बल बुला लिया गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि युवती के भाई ने प्रेम प्रसंग जैसी बात नहीं कही है। उसका कहना है कि वह नहीं जानता कि उसकी बहन युवक से मोबाइल पर बात करती थी कि नहीं।
देखी जा रही है कॉल डिटेल
तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मैनुअल इंटलीजेंस के साथ ही कॉल डिटेल भी देखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा।
- विकास चंद्र त्रिपाठी, एएसपी उत्तरी