{"_id":"593d86604f1c1b2e6a9bf170","slug":"the-backbone-of-a-soldier-broken-in-leopard-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में टूटी सिपाही की रीढ़ की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में टूटी सिपाही की रीढ़ की हड्डी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा रख डारा डेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तराई इलाके के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तेंदुए ने सिपाही व एक राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया। सिपाही की बैक बोन टूट जाने के कारण उसे उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह तेँदुआ रामनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव में सबसे पहले देखा गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे वहां से भगाया तो वह टटेरपुर गांव की तरफ भाग गया।
सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस टीम का सिपाही ग्रामीणों के साथ उसकी घेरा बंदी करने का प्रयास कर रहा था। तभी उसने सिपाही व एक साइकिल सवार को निशाना बनाया। शोर शराबा होने के कारण तेंदुआ सिपाही व राहगीर को घायल कर केले की बाग में छुप गया।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरहा में रविवार की सुबह ग्रामीण नित्य क्रिया को जाते समय रास्ते में तेंदुआ देख शोर मचाते हुए भागे। ग्रामीणों की आहट पर तेंदुआ कटेरपुर गांव की ओर भाग निकला और केले की बाग में छिप गया। तेंदुआ मिलने की सूचना ग्रामीणों ने 100 पुलिस व रामनगर रेंजर को दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद 100 नंबर पुलिस पहुंची। सूचना पर वन विभाग का चौकीदार गुल्ले यादव भी पहुंचा। इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाग की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अचानक तेंदुए ने सिपाही इंद्र बहादुर पर हमला कर भागने लगा। महादेवा निवासी अमरेश कुमार पुत्र गुरुदीन साइकिल से गांव की ओर आ रहा था।
तेंदुए ने खुद को घिरता देख युवक पर हमला करने के बाद वापस केले की बाग में छिप गया। दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी रामनगर पहुंचाया। सिपाही की बैक बोन टूट जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर पी. कुमार ने बताया कि सिपाही की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। और उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी गई बकरी
केला व यूकेलिप्टस की बाग के पास वन विभाग की ओर से पिंजरा रखवाया गया है। पिंजरे में बकरी बांधकर कॉबिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीमें ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। पूरा दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लग सकी।