फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The attendants were enraged over the death of the patient and created a ruckus.

Barabanki News: मरीज की मौत पर भड़के तीमारदार, किया हंगामा

Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The attendants were enraged over the death of the patient and created a ruckus.
त्रिवेदीगंज। सीएचसी पर शनिवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद भड़के तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि समय पर मरीज को ऑक्सीजन न मिल पाने से ही, उसकी मौैत हुई है।
विज्ञापन

मंगलपुर के भोला वर्मा (73) को सांस लेने में परेशान होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में भोला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने ऑक्सीजन समय पर न मिलने की बात कहते कर सीएचसी पर लौटकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र प्रेम वर्मा ने बताया डॉक्टर ने ऑक्सीजन देने के लिए मशीन लगाई। लेकिन 15 मिनट बाद ही बिजली बाधित होने से मशीन बंद हो गई। वार्ड में मौजूद सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। जनरेटर चलाने को कहा गया तो पता चला कि जनरेटर में डीजल नहीं है। आधा घंटा तक ऑक्सीजन न मिलने के कारण ही मरीज की हालत बिगड़ जाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र प्रेम वर्मा ने मामले की लिखित शिकायत भी सीएमओ से करते हुए मांग की कि लापरवाही बरतने वाले दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाए। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. हरिप्रीत सिंह ने बताया अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। गंभीर हालत में रेफर होने पर 20 मिनट तक तीमारदारों ने एंबुलेंस को नहीं जाने दिया था। इसलिए हालत और बिगड़ जाने के कारण रास्ते में मरीज की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली जाने पर जनरेटर चल रहा था। सिलेंडर में ऑक्सीजन भी थी। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। पूरे मामले की सीएचसी अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed