फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The arrival of new potatoes has caused the prices of old potatoes to fall, leaving farmers restless.

Barabanki News: नया आलू आने से गिरे पुराने के भाव, किसान बेचैन

Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The arrival of new potatoes has caused the prices of old potatoes to fall, leaving farmers restless.
देवा। बाजार में पंजाब से नए आलू के आने से पुराने के दामों पर फर्क पड़ना शुरू हो गया है। शीतगृहों में रखे किसानों के आलू के भाव तेजी से गिरे हैं। 15 दिन पहले जब आलू की बोआई शुरू हुई तो दाम 16 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे, लेकिन अब एक हजार रुपये में भी आलू के खरीदार नहीं मिल रहे जिससे किसान बेचैन हैं।
विज्ञापन

देवा-फतेहपुर क्षेत्र को पोटैटो बेल्ट के रूप में जाना जाता है। यहां पर बड़ी पैमाने पर आलू का उत्पादन होता है। लाल आलू (राजेंद्र वन) की मांग देश की हर प्रमुख आलू मंडी में होती है।
विज्ञापन

इस बार पूरे जिले में करीब 25000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू बोया गया। 70 हजार मीट्रिक टन के करीब आलू का उत्पादन हुआ। 91 प्रतिशत भंडारण जिले के 80 शीतगृहों में किया गया। इसी हफ्ते आलू के भाव में भारी गिरावट आई है। वर्तमान समय 900 रुपये क्विंटल का गीला व 1000 रुपये बिल्टी का भाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू व्यापारी राशिद राईन ने बताया कि पंजाब प्रांत के उना, होशियारपुर, मोंगा सहित कन्नौज के ठटिया क्षेत्र में नए आलू की फसल बाजार में आ रही है। इसलिए खाने के लिए पुराने आलू की अपेक्षा लोग नए आलू को खरीदने लगे हैं। बीज के लिए आलू की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। मगर अभी भी करीब 10 लाख क्विंटल यानि 20 लाख बोरी आलू भंडारित है।

आलू व्यापारी दीपक सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना आलू नवंबर माह तक इसलिए रोक कर रखा था कि मांगलिक कार्यक्रमों की सहालग में आलू की डिमांड बढ़ेगी। लेकिन पंजाब का नया आलू आने से यहां के पुराने आलू की मांग घट गई। कोल्ड स्टोर संचालक नवंबर माह समाप्त होते ही स्टोरेज की मशीन बंद कर आलू बाहर निकाल देंगे। ऐसी स्थिति में आलू को औने-पौने भाव में बेचने की विवशता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed