{"_id":"6ac55ac1456cc5830105e5e5","slug":"tepra-village-illuminated-by-electricity-after-five-years-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181099-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पांच साल बाद बिजली से रोशन हुआ टेपरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पांच साल बाद बिजली से रोशन हुआ टेपरा गांव
Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम । तहसील क्षेत्र के टेपरा गांव में पांच साल बाद दोबारा बिजली की सप्लाई शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वर्ष 2021 में सरयू नदी की कटान के कारण सुरक्षा के लिहाज से गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। कटान थमने के बाद ग्रामीण घरों में लौट आए पर बिजली बहाल नहीं हुई।
खंभे और ट्रांसफार्मर लगे होने के बावजूद 50 से अधिक परिवार पांच साल से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता था और वे सौर ऊर्जा के सहारे जीवन यापन कर रहे थे।
अमर उजाला ने आठ सितंबर के अंक में पांच साल से अंधेरे में रह रहे 50 परिवार शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही बिजली विभाग हरकत में आया। एसडीओ राजवीर सिंह ने कोटवाधाम उपकेंद्र के कर्मचारियों को आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। टीम ने गांव में लगे ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों की मरम्मत कर बिजली चालू कर दी।
विज्ञापन
पांच साल बाद घरों में रोशनी पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सजीवन, जगन्नाथ और गुड्डू ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। कोटवाधाम उपकेंद्र के जेई रामनारायण ने बताया कि गांव तक मुख्य सप्लाई चालू कर दी गई है। जल्द विशेष शिविर लगाकर इच्छुक परिवारों को नए विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।