फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   teenager died by drowning in river

नदी में डूबकर गई किशोर की जान

Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
teenager died by drowning in river
बाराबंकी। नदी में नहाने गया एक किशोर डूब गया। ग्रामीणों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्र सिहाली मजरे भिखारी पुर निवासी सुगम यादव (15) पुत्र दिनेेश यादव बुधवार दोपहर सुमली नदी के किनारे स्थित खेत गया था। इसी दौरान वह मवेशियों के साथ सुमली नदी में नहाने चला गया। तभी सुगम गहरे पानी में जाकर डूब गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे नदी में डूबता देख परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काफी तलाश की लेकिन सुगम का कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस को खबर दी गई। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा व चौकी प्रभारी सूरतगंज सुरेश चंद्र मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। तब जाकर करीब चार घंटे में सुगम का शव नदी में मिल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed